Search
Close this search box.

मालगोदाम रोड पर जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश की गड्डियां बरामद

वाराणसी । के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक विकास सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मालगोदाम रोड स्थित एक पेड़ के नीचे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आठ लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 240 रुपये नगद, 2790 रुपये जामा तलाशी से तथा ताश की दो खुली गड्डियां बरामद कीं।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपु कुमार, सूरज सोनकर, आशुतोष पाठक, संजय कुमार चौरसिया, गयासुद्दीन खान, कुंदन कुमार, शनी सेठ और संजय यादव शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना सिगरा में सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा सहित सिगरा थाने की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें