वाराणसी: कैंट क्षेत्र के बिजय नगर में रात्रि को दर्दनाक हादसा हुआ। विद्युत बॉक्स की तार की चपेट में आने से संविदा कर्मी बुरी तरह झुलस गया और खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मी को कबीर चौरा उपचार के भेजा गया।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मडुवाडीह उपकेंद्र डीटीएच केंद्र पर पर कार्यरत संविदा कर्मी गोविंद कुमार 25 वर्ष निवासी चंदापुर लोहता का निवासी बताया गया है। कैंट क्षेत्र विजय नगर कालोनी में विद्युत लाइन सुधारने के लिए खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान, बॉक्स में तार जोड़ते समय एक से दूसरा तार सम्पर्क में आने से वे झुलस गए और नीचे गिर पड़े।
स्थानीय लोगों और बिजली कर्मियों के माध्यम से गोविंद को कबीर चौरा मंडलीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया।जहाँ हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। चर्चा रही कि कोई अधिकारी इसके देखने बिजली कर्मी को देखने नही आया अभी तक।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।