Search
Close this search box.

गुप्तकाशी: गौरीकुंड के निकट खाई में गिरी बोलेरो, 13 तीर्थयात्री सुरक्षित, एक लापता

गुप्तकाशी: गौरीकुंड के समीप एक बोलेरो बड़ी दुर्घटना की शिकार हो गयी. श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार 13 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जबकि एक श्रद्धालु अभी भी लापता है, जिसकी खोजबीन एसडीआरएफ द्वारा की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली सोनप्रयाग ने सूचना दी कि गौरीकुंड रोड पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान के दौरान 13 लोगों (12 वयस्क और 1 बच्चा) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ये सभी तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। जबकि एक अभी भी लापता है.

Leave a Comment

और पढ़ें