लखनऊ: योगी सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और गाज़ियाबाद में बनेगा ‘वर्किंग वूमेन हॉस्टल’। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महत्त्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत कुल 8 अत्याधुनिक हॉस्टल बनाए जाएंगे।
हर हॉस्टल में 500 महिलाओं के ठहरने की सुविधा होगी—यानि कुल 4,000 कामकाजी महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा। ये हॉस्टल न सिर्फ सुरक्षित होंगे, बल्कि इनमें भोजन, चिकित्सा और परिवहन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
सराहनीय पहल-
योगी सरकार की यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह न सिर्फ शहरी महिलाओं को राहत देगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान करेगा।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।