Search
Close this search box.

वाराणसी: राजातालाब में रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

राजातालाब: ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को रोजगार सेवकों ने बीडीओ को मांग पत्र सौपा। जिसमें 2021 से अब तक ईएफटी तथा 15 से 17 माह तक के बकाया वेतन को लेकर जॉइंट खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल को अपनी समस्याओं के सम्बन्घ में अवगत कराया।

वहीं ने रोजगार सेवकों को आश्वासन दिया की आपके समस्याओं का निस्तारण जल्द करा मानदेय व ईपीएफ का भुगतान कर दिया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पटेल, धर्मेंद्र यादव, राकेश पटेल, अजीत वर्मा, अनिल पटेल, अवधेश कुमार, राजू वर्मा, यशवंत महेंद्र कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे.

Leave a Comment

और पढ़ें