वाराणसी: मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान भी डांस करेंगे और भी फिल्मी सितारे, क्रिकेटर और राजनेता भी शिरकत करेंगे। दोनों की सगाई आठ जून को लखनऊ में होगी, जबकि शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान रिंकू सिंह की शादी समारोह में विशेष अतिथि होंगे। खबरों के मुताबिक, उन्होंने न केवल शादी में आने का वादा किया है, बल्कि उन्होंने इस खास मौके पर स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस करने की भी स्वीकृति दे दी है।
उनकी शादी में और भी सितारे शामिल होंगे। वहीं, रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की ग्रैंड वेडिंग की तैयारी भी तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी यह उनकी शादी की खबर तेजी से वायरल हो रही है।









