Search
Close this search box.

वाराणसी में पारिवारिक विवाद ने ली जान: भाइयों ने मिलकर पीट-पीटकर कर दी बड़े भाई की हत्या

वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर मंगारी गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो भाइयों ने मिलकर अपने ही बड़े भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

हनुमान जी की माता का नाम बना विवाद की वजह

50 वर्षीय रमेश राम अपने घर पर नातिनी को खेला रहा था। इस दौरान उसने कहा, “हनुमान जी की माता का नाम अंजनी है।” रमेश का छोटा भाई सुभाष, जिसने अपनी बेटी का नाम अंजनी रखा है, इस टिप्पणी को बेटी का अपमान मान बैठा। यहीं से विवाद शुरू हुआ।

दोनों भाइयों ने मिलकर की हत्या

गुस्से में आकर सुभाष और अनिल, रमेश पर लाठी-डंडों से टूट पड़े और उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल रमेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने आरोपियों में शामिल अनिल, सुभाष और सुभाष की पत्नी फुलकुमारी को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की गहनता से जांच की जा रही है, और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

गरीब परिवार में पसरा मातम

मृतक रमेश एक राजगीर मिस्त्री था और शराब का आदी भी बताया गया है। उसके पीछे पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना से पीड़ित परिवार और पूरे गांव में गहरा शोक है।

Leave a Comment

और पढ़ें