Search
Close this search box.

वाराणसी: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डीआरएम ने दी विदाई, समापक धनराशि का किया समयबद्ध भुगतान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में आज एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हो रहे कुल 29 रेल कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। यह समारोह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, वाराणसी के प्रेमचंद सभागार में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधन आशीष जैन ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक धनराशि, पीपीओ, मेडिकल कार्ड, सेवा मेडल, और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए। साथ ही, माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

सेवा भाव की सराहना

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डीआरएम श्री जैन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबी और उत्कृष्ट सेवा के प्रति आभार जताते हुए कहा “आप सभी भारतीय रेल की प्रगति के साक्षी और स्तंभ हैं। आपने तकनीकी बदलावों के साथ सामंजस्य बिठाकर कुशलता से सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन आप हमेशा रेलवे परिवार का हिस्सा रहेंगे।”उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए मंडल कार्यालय सदैव तैयार रहेगा।

सतर्कता की दी सलाह

कार्यक्रम के दौरान मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों को आईडी कार्ड, सेवा प्रमाणपत्र, पीपीओ आदि दस्तावेजों की जानकारी दी और विशेष रूप से आगाह किया कि वे अपने धन का सतर्कतापूर्वक उपयोग करें, किसी भी व्यक्ति या संस्था के प्रलोभन में न आएं, क्योंकि यह जीवन की पूंजी है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सूची

सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख कर्मचारियों में संकटा प्रसाद, सुभाष पाण्डेय, सुशील कान्त सिंह, लोलारख सिंह, विष्णु दत्त शर्मा, राजेश कुमार उपाध्याय, शिव मंगल यादव, मुमताज अहमद, अवधेश कुमार, वीरेन्द्र विक्रम प्रसाद, नावेद अख्तर, धनपति देवी, अनिल कुमार मिश्रा, राम सनेही राम, रुकमिना देवी, राजू, जगत प्रसाद, राजीव कुमार, अर्चना चौधरी, अशोक कुमार सिंह, आयशा खातून, खुर्शीद अहमद खां, अरविन्द कुमार सिंह, राम नक्षत्र यादव, दीनबन्धू, मुन्ना, बूधा देवी, पतिराम और प्रेम प्रकाश आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें