गाजीपुर: जनपद गाजीपुर में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने 41 उप निरीक्षकों और एक महिला मुख्य आरक्षी का तबादला कर दिया है। यह निर्णय जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया, जिसके बाद तबादला सूची जारी की गई।

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

डॉ. ईरज राजा ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल कुशल कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासनिक दक्षता और संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
पुलिस विभाग में इस फेरबदल को नए सिरे से ज़िम्मेदारियाँ बाँटने और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।









