Search
Close this search box.

वाराणसी: श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ का भव्य रुद्राक्ष श्रृंगार, भक्तों को मिलेगा अलौकिक स्वरूप का दर्शन

वाराणसी: श्रावण मास के चतुर्थ और अंतिम सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव का भव्य रुद्राक्ष श्रृंगार किया जा रहा है। इस दिव्य अवसर पर बाबा के दर्शन को लेकर हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। महादेव के इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन से भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी।

श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को बाबा विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाता है। पहले सोमवार को चल प्रतिमा, दूसरे को गौरी-शंकर, तीसरे को अर्धनारीश्वर और अब चौथे सोमवार को रुद्राक्ष श्रृंगार हो रहा है। 9 अगस्त को पूर्णिमा पर बाबा का वार्षिक झूला श्रृंगार किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर सतर्कता बढ़ाई गई है। कांवड़ मार्गों पर पेट्रोलिंग, ड्रोन निगरानी, अस्थायी पुलिस चौकियां और महिला सुरक्षा बल तैनात हैं। वृद्धों और दिव्यांगों के लिए निःशुल्क गोल्फ कार्ट सेवा भी उपलब्ध है।

Leave a Comment

और पढ़ें