Search
Close this search box.

बलिया: बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ने नगरा थानाध्यक्ष से की औपचारिक मुलाकात

बलिया: बीजेपी जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डॉ. मृदुला श्रीवास्तव ने मंगलवार को नगरा थाना प्रभारी रत्नेश दुबे से औपचारिक मुलाकात की। हाल ही में नगरा थानाध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए रत्नेश दुबे को उन्होंने ईमानदार, काबिल और नेकदिल अधिकारी बताते हुए उनके कार्यकाल में क्षेत्र की जनता को न्याय मिलने की उम्मीद जताई।

डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि रत्नेश दुबे का स्वभाव सराहनीय है और वे निष्पक्ष रूप से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सफल होंगे। उन्होंने थानाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि वे नगरा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश श्रीवास्तव

Leave a Comment

और पढ़ें