Search
Close this search box.

बलिया: आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

बलिया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरा क्षेत्र के भगमलपुर स्थित आइडियल रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण राष्ट्रप्रेम और एकता के संदेश से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मृदुल श्रीवास्तव ने किया। ध्वजारोहण का शुभ कार्य मीडिया क्लब अध्यक्ष विनोद सोनी द्वारा किया गया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम का संचालन मुकेश श्रीवास्तव ने किया।

छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाए। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व देशभक्ति गीतों से वातावरण भावुक हो उठा। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं।

इस अवसर पर अवधेश यादव, राजेश पांडेय, अजय कुमार, ज्योति, संगम, रोहित, गीतिका सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश