Search
Close this search box.

वाराणसी में SOG-2 की ताबड़तोड़ कार्रवाई, भेलूपुर के घर में देह व्यापार का भंडाफोड़

वाराणसी: पुलिस आयुक्त द्वारा गठित SOG-2 टीम का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शीलनगर, तुलसीपुर, महमूरगंज स्थित एक घर में देह व्यापार की सूचना पर ACP भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में SOG-2 की टीम ने देर रात छापेमारी की।

छापे के दौरान घर के अंदर से देह व्यापार में लिप्त 5 महिलाएं, 1 ग्राहक, संचालक टिंकू शर्मा और मकान मालिक कुंदन सिंह मौके पर पकड़े गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस टीम को मौके से यूज़्ड और अनयूज़्ड कंडोम सहित अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें