Search
Close this search box.

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025: डीडीयू मंडल में खेलों का तीन दिवसीय महापर्व

चन्दौली: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर वर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। वर्ष 2025 का यह आयोजन “ओलंपिक भावना” – उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान – को समर्पित है।

पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में 29 से 31 अगस्त तक खेलों का भव्य महोत्सव आयोजित होगा।

शुभारंभ कार्यक्रम:
29 अगस्त को प्रातः 8 बजे सुरुचि संस्थान, यूरोपियन कॉलोनी में मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ बाकले रोड पर मिनी-मैराथन का आयोजन होगा।

मुख्य प्रतियोगिताएं:

  • बाकले क्रिकेट मैदान : हॉकी, कुश्ती, फुटबॉल और वॉलीबॉल
  • सुरुचि संस्थान : बैडमिंटन, शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस

तीन दिवसीय खेल श्रृंखला:
मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह वरीय मंडल वित्त प्रबंधक श्री राहुल राज के नेतृत्व में मंडल क्रीड़ा संघ इस आयोजन को संपन्न कराएगा। तीन दिनों तक खिलाड़ियों और रेलकर्मियों की सक्रिय भागीदारी से खेल संस्कृति और फिटनेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें