Search
Close this search box.

वाराणसी कचहरी कांड: 10 नामजद और 60 अज्ञात वकीलों पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

वाराणसी: कचहरी परिसर में हुई घटना के मामले में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घायल दरोगा की तहरीर पर कैंट थाने में रात करीब 12:45 बजे दस नामजद और 60 अज्ञात वकीलों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। नामजद आरोपियों में अजीत मौर्या, मोहित मौर्या, अजीत वर्मा उर्फ राजा, राजन पांडेय, शेखर यादव, अजीत सिंह, सुमित सिंह, आलोक सौरभ, प्रकाश शंकर श्रीवास्तव और ईशान शामिल हैं।

एफआईआर में 60 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास, गैरइरादतन हत्या का प्रयास, बलवा, गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होना, धारदार हथियार से हमला, सरकारी कर्मचारी पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा, डकैती, डकैती के लिए चोट पहुंचाना और 7 सीएलए एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

शिकायत के मुताबिक, सभी आरोपियों ने लामबंद होकर दरोगा पर हमला किया। खतरनाक हथियारों से लैस होकर घेरकर गाली-गलौज की गई और धमकी देते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई। दरोगा को मरणासन्न अवस्था में नाले में फेंक दिया गया। इस दौरान उसके पर्स से पहचान पत्र, पुलिस परिचय पत्र और 4200 रुपये छीन लिए गए तथा वर्दी भी फाड़ दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें