पटना: पटना हाईकोर्ट ने कांग्रेस की बिहार इकाई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक विवादित एआई जनित वीडियो को हटाने का आदेश दिया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपने में अपनी दिवंगत मां हीराबेन से बातचीत करते हुए दिखाया गया था।
भाजपा ने इस वीडियो को अपमानजनक बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पार्टी का कहना था कि यह वीडियो प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां की गरिमा के खिलाफ है। वहीं कांग्रेस ने अपनी सफाई में कहा कि वीडियो व्यंग्य के तौर पर बनाया गया था।
मामले को गंभीर और संवेदनशील मानते हुए अदालत ने कांग्रेस को निर्देश दिया कि वह तुरंत इस वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा ले। कोर्ट ने साफ कहा कि दिवंगत व्यक्तियों की छवि और सम्मान का ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है।









