Search
Close this search box.

वाराणसी: अंबेडकर मूर्ति का अपमान, चोलापुर में मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा औरा बाजार में अज्ञात व्यक्ति ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना स्थल पुलिस चौकी के पास होने के बावजूद अपराधी को सफलता मिली। मूर्ति भोजूबीर सिंधोरा मार्ग पर स्थित है, जहां दिन-रात लोगों का आवागमन होता है।

मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर SHO चोलापुर और ACP सारनाथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। ACP विजय प्रताप सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि जो भी अपराधी शामिल है, उसे पकड़कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम प्रधान विद्योत्मा देवी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें