Search
Close this search box.

बलिया: तहसील परिसर में वकील का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, रजिस्ट्री ऑफिस आने की खबर से दुगनी खुशी

बलिया। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से तहसील प्रांगण में वकील हसनाथ सिंह का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह ने की। इस मौके पर उपस्थित वकीलों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं और खुशियों का इजहार किया।

कार्यक्रम के दौरान हसनाथ सिंह ने तहसील परिसर में डीजे बजाने पर रोक लगाने की बात कही और ध्वनि प्रदूषण को लेकर सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि तहसील का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहे।

वहीं, वकीलों में आज दुगुनी खुशी देखने को मिली। इसका कारण यह था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार अब रजिस्ट्री ऑफिस भी तहसील परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। इस निर्णय से न केवल वकीलों बल्कि किसानों और व्यापारियों में भी खुशी की लहर है, क्योंकि इससे आम लोगों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में तहसील के तमाम वकील मौजूद रहे। सभी ने हसनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए तहसील में रजिस्ट्री ऑफिस आने की खुशी साझा की।

रिपोर्ट –विनोद कुमार सोनी

Leave a Comment

और पढ़ें