Assam: मोरीगांव जिला जेल से शुक्रवार तड़के पांच विचाराधीन कैदी फरार हो गए। दावा किया जा रहा है कि 20 फुट ऊंची जेल की दीवार फांदने के लिए कैदियों ने लुंगी व चादरों का इस्तेमाल किया। कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।
फरार कैदियों की पहचान सैफुद्दीन, जियारुल इस्लाम, नूर इस्लाम, मफीदुल और अब्दुल रशीद के रूप में की गयी है। पॉक्सो मामले में इन सभी कैदियों पर मुकदमा चल रहा था। पांचों कैदियों ने जेल के अंदर बैरक की रॉड तोड़ दी और बैरक से बाहर निकल गए।
बताया जा रहा है कि जेल की ओर से कैदियों को मुहैया कराए गए कंबल, लुंगी, चादरों को एक साथ बांधकर उसके सहारे जेल की करीब 20 फीट ऊंची दीवार को पार कर फरार हो गए। पता चला है कि कैदी आज तड़के करीब 2 बजे फरार हुए हैं।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।