Search
Close this search box.

Patna: बिहार में हिन्दुओं को एकजुट करेंगे गिरिराज सिंह, 18 से ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पर निकलेंगे

Patna: केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रांड गिरिराज सिंह 18 से 22 अक्टूबर के मध्य यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा का नाम ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ होगा।

इस बाबत उन्होंने हमारे बेगूसराय संवाददता से बातचीत में कहा कि इस यात्रा के दौरान मैं हिंदुओं को जागरूक करूंगा। क्योंकि, राहुल गांधी जैसे नेता हिंदुओं को जातियों के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं .

जबकि मुसलमानों की जाति नहीं बताते हैं। ये लोग कोशिश करते हैं कि मुसलमानों का एकतरफा वोट अपने हिस्से में ले लें। इसलिए मैं अब हिंदुओं को यही संदेश देना चाहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे।

बता दें की भाजपा नेता गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर को भागलपुर से यात्रा की शुरुआत करेंगे, फिर 19 अक्टूबर को कटिहार, 20 अक्टूबर को पूर्णिया, 21 अक्टूबर को अररिया, और 22 अक्टूबर को किशनगंज जाएंगे। जिन जिलों में भाजपा नेता जायेंगे वो सभी मुस्लिम बहुल जिले हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें