Varanasi : रामनगर चौक चौराहा पर सोमवार की शाम रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा। यह शाम सात बजे से रात एक बजे तक चलेगा। भरत मिलाप की लीला में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है, जो शाम छह बजे से रात डेढ़ बजे तक लागू रहेगा।
सामने घाट पुल से रामनगर की ओर से जाने वाले वाहन मुरारी चौक से होकर हाईवे की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। टेंगरा मोड़ से रामनगर की तरफ जाने वाले वाहन हाईवे से कटरियां से सुल्तानपुर रोड, दुर्गा मंदिर होते हुए पीएसी तिराहा की तरफ पड़ाव जाएंगे।
पीएसी तिराहा से रामनगर कस्बे में आने वाले वाहन सुल्तानपुर रोड होकर टेंगरा मोड़ होकर जाएंगे।









