Search
Close this search box.

Varanasi: मूर्ति विसर्जन को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे- चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की रात कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी को कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। रूट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाए। निगरानी और सतर्कता को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।

देवनाथपुरा स्थित गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को मैदागिन कुंड में किया जाएगा। देवनाथपुरा की दुर्गा प्रतिमा मिश्रित आबादी वाले संकरे इलाकों से गुजरते हुए मैदागिन कुंड तक पहुंचती है। इसे देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन एसीपी, पांच थानाध्यक्ष, 250 पुलिस कर्मी और एक कंपनी पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। 

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा मॉनिटरिंग के लिए अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा के नेतृत्व में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल और एडीसीपी काशी जोन नीतू मौजूद रहेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें