मिर्जापुर: डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में ‘शेयर एंड केयर’ के बैनर तले आयोजित वार्षिक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में इस वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की नौ कन्याओं का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। अब तक विद्यालय प्रबंधन के प्रयास से कुल 124 जोड़े विवाह बंधन में बंध चुके हैं।
कार्यक्रम 4 दिसंबर को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। विवाह की सभी रस्में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं कर्मकांड विशेषज्ञ डॉ. रामलाल त्रिपाठी द्वारा पूर्ण हिंदू रीति-विधान से कराई गईं। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विवाह गीतों की गूंज से पूरा पंडाल शुभवायु और उत्साह से भरा रहा।

इस अवसर पर डैफोडिल्स की चेयरपर्सन डॉ. डी. भाटिया, डायरेक्टर अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह, साहिबा सिंह, काशिका सिंह सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी भी इस शुभ आयोजन के साक्षी बने।

इस वर्ष आंचल–कमलेश, शमा–महेश, रागनी–किसन, माया–विद्याधर, मोती–धर्मेंद्र, प्रतिमा–आलोक, रानी–श्यामजी और रूबी–प्रदीप सहित कुल नौ जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रत्येक नवदंपत्ति को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भेंट की गई और दोनों पक्षों के परिवारजनों का सम्मानपूर्ण स्वागत किया गया।
ब्यूरोचीफ- बसन्त कुमार गुप्ता









