Search
Close this search box.

बलिया: बैरिया सर्किल में एचएस पर पुलिस की सख्ती, क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में चारों थानों पर सामूहिक चेतावनी

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में गुरुवार को बैरिया सर्किल के अंतर्गत आने वाले बैरिया, रेवती, हल्दी और दोकटी थानों पर थानाक्षेत्र के सभी History Sheeter (एचएस) को बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस की ओर से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एचएसों को जिन बिंदुओं पर निर्देशित किया गया, वे इस प्रकार हैं—

पुलिस द्वारा दी गई प्रमुख चेतावनियाँ / निर्देश

1. नियमित निगरानी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सभी एचएस की निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी भी अवैध गतिविधि में पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

2. थाने में अनिवार्य उपस्थिति

एचएस को नियमित रूप से थाने में उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। अनुपस्थिति की स्थिति में पुलिस मौके पर जाकर जांच करेगी।

3. घर की डोमिसाइलरी जांच

पुलिस टीम समय-समय पर उनके घर की गोपनीय व नियमित जांच करेगी।

4. आय के स्रोत की जांच

पुलिस उनके आय-व्यय और संपत्ति के स्रोत की जांच करेगी। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति मिलने पर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

5. अन्य अपराधियों से संबंध

यदि किसी एचएस का संपर्क संदिग्ध व्यक्तियों या अपराधियों से पाया गया तो उन पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

6. डिजिटल निगरानी

पुलिस ने सभी एचएस को चेताया कि उनकी डिजिटल गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध डिजिटल गतिविधि पर कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें