झांसी। एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां झांसी की वोटर लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम दर्ज पाया गया है। सूची में उनके पिता का नाम हरिवंशराय बच्चन और मकान संख्या 54 दर्ज है। वोटर लिस्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने वर्ष 2003 में मतदान भी किया था, जो स्थानीय लोगों के लिए हैरानी का विषय है।
स्थानीय लोग बोले- ‘उन्हें केवल फिल्मों में देखा है’
मामला ओरछा गेट के कछियाना इलाके का है। यहां के निवासियों ने बताया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को कभी इलाके में देखा ही नहीं।
लोगों का कहना है“उन्हें तो हम सिर्फ फिल्मों में देखते आए हैं, वो यहां कभी नहीं आए।”
प्रशासन के लिए बना जांच का विषय
यह मामला अब स्थानीय प्रशासन के लिए भी सवाल खड़ा करता है कि आखिर वोटर सूची में अमिताभ बच्चन का नाम किस आधार पर दर्ज हुआ, और 2003 में दर्ज मतदान किसने किया?









