Search
Close this search box.

लखनऊ: रिटायर्ड वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रसार भारती चेयरमैन नवनीत सहगल ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का आदेश भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि सहगल ने 2 दिसंबर को अपना इस्तीफा भेज दिया था।

1988 बैच के प्रभावशाली अधिकारी रहे सहगल

नवनीत सहगल 1988 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वे 35 वर्षों के करियर में यूपी की नौकरशाही के सबसे प्रभावशाली और चर्चित अधिकारियों में शामिल रहे। वे मायावती, अखिलेश और योगी सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे।

मायावती सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • 2002 में मायावती सरकार आने पर उन्हें वाराणसी से लखनऊ का डीएम बनाया गया।
  • हालांकि ढाई महीने में ही उनका तबादला कर दिया गया।
  • बसपा सरकार में वे सबसे शक्तिशाली अफसरों में गिने जाते थे।

सपा सरकार में किनारे, फिर केंद्र प्रतिनियुक्ति

  • मुलायम शासन में कुछ समय के लिए किनारे किए गए।
  • 2005 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए।
  • 2007 में मायावती की वापसी पर वे दोबारा यूपी लौटे और सीएम कार्यालय में सचिव बने।

योगी सरकार में उतार-चढ़ाव

  • 2017 में योगी सरकार आने पर उन्हें वेटिंग में रखा गया।
  • खादी और MSME विभाग के जरिए उनकी मजबूत वापसी हुई।
  • 2022 में उन्हें सूचना विभाग सौंपा गया।
  • योगी सरकार की दूसरी पारी में वे खेल विभाग भेजे गए, जहाँ से सेवानिवृत्त हुए।

रिटायरमेंट के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया था, लेकिन अब उन्होंने इस पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें