सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के तत्वावधान में बुधवार को बचपन डे-केयर सेंटर, एल-2 हॉस्पिटल भवन, लोढ़ी में जागरूकता एवं उत्साह संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, केंद्र समन्वयक राहुल कुमार सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
अपर जिला जज शैलेंद्र यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस दुनिया भर में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा, और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने बताया यह दिवस राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं में दिव्यांग व्यक्तियों की समान भागीदारी सुनिश्चित करता है।
- दिव्यांग व्यक्ति बिना किसी बाधा के समाज में समान अधिकारों एवं अवसरों के साथ आगे बढ़ सकें, यही इसका मुख्य उद्देश्य है।
- कई बच्चे जन्म से ही शारीरिक या बौद्धिक अक्षमता के साथ होते हैं, जिन्हें विशेष सहयोग और शिक्षा की आवश्यकता होती है।
3 से 7 वर्ष तक के बच्चों को मिलती हैं विशेष सुविधाएँ
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बचपन डे-केयर सेंटर की सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा—
- निःशुल्क विशेष शिक्षा व प्रशिक्षण
- स्पीच थेरेपी, फिजियोथेरेपी
- घर से लाने-ले जाने के लिए वाहन सुविधा
- पौष्टिक मध्यान्ह भोजन
- हर 3 महीने पर स्वास्थ्य परीक्षण
- कॉपी, किताबें, यूनिफॉर्म, स्टेशनरी उपलब्ध
- स्वच्छ पेयजल हेतु वाटर प्यूरीफायर
- मनोरंजन हेतु उपयुक्त खेल सामग्री
- डिजिटल क्लासरूम, प्रोजेक्टर सुविधा
- श्रवण बाधित बच्चों के लिए ग्रुप हियरिंग एड
- निःशुल्क सहायक उपकरण
ये सुविधाएँ 3 से 7 वर्ष के मूक-बधिर, दृष्टिबाधित तथा बौद्धिक अक्षमता वाले बच्चों को उपलब्ध कराई जाती हैं।
कानूनी जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी गई
कार्यक्रम में निम्न विषयों पर भी जागरूकता दी गई—
- नालमा स्कीम
- नशे से होने वाली बीमारियाँ और मद्यनिषेध
- महिलाओं के लिए बने कल्याणकारी कानून
- उपभोक्ताओं के अधिकार और उपभोक्ता फोरम की कार्यप्रणाली
- वृद्धजनों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सेवाएँ
कार्यक्रम का संचालन एवं संपूर्ण जानकारी अपर जिला जज/सचिव शैलेंद्र यादव द्वारा प्रदान की गई।









