Search
Close this search box.

Varanasi: भारतीय मजदूर संघ की बैठक में 14 सूत्रीय बिंदुओं पर चर्चा, 3 लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर काशी विभाग के चारों जिले (वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर) की बैठक लहुराबीर भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दूधनाथ रहे और अध्यक्षता राकेश पांडेय ने किया।

बैठक में 14 सूत्रीय बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करके कार्य योजना बनाई गई। संघ के स्थापना के 70वें वर्ष में प्रदेश के सभी जिलों में लगभग 2.5-3 लाख लोगों से संपर्क कर भारतीय मजदूर संघ का कार्यकर्ता बनाने लक्ष्य रखा गया है। बैठक के सपापन पर पूर्व में संभाग प्रमुख रहे स्वर्गीय शशि भूषण मल्ल जी के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर वाराणसी जिला मंत्री विकाश केसरी, प्रदीप सिंह जिला मंत्री जौनपुर, दीपक राय जिला मंत्री गाज़ीपुर, वाल्मीकि शर्मा जिला अध्यक्ष गाज़ीपुर, राजेश कुमार कार्यालय मंत्री वाराणसी, बिपिन सिंह जिलाध्यक्ष चंदौली, चंद्र प्रकाश जिला मंत्री चंदौली, अजीत पाल सिंह उमेश कुमार यादव बीनू देवी पंकज कुमार ज्ञानेश्वर कुमार सुरेश सिंह मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें