Search
Close this search box.

Chandauli: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से डंपर में लगी आग, बीएचयू ट्रामा सेंटर में चालक भर्ती

Chandauli: सिंधिताली के समीप सड़क पर जा रहा डंपर अचनाक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। डंपर में आग लग गई और चालक झुलस गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग पर काबू पर लिया गया। डंपर चालक का इलाज जारी है।

सोनभद्र निवासी चालक 35 वर्षीय सोनू डंपर लेकर जा रहा था। उसी दौरान सिंघीताली के पास नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से डंपर छू गया। इससे डंपर में बिजली करंट उतर गया और केबिन का हिस्सा जलने लगा। जिससे चालक इसकी चपेट में आ गया।

घटना के बाद अफरातफरी मच गई। किसी तरह चालक को बाहर निकालकर बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि हाईटेंशन तार से छू जाने से डंपर में आग लगी थी।

\

Leave a Comment

और पढ़ें