Search
Close this search box.

काशी पैलेस एंड बैंक्वेट में श्री खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन, नववर्ष 2026 का हुआ आध्यात्मिक स्वागत

वाराणसी के नुआंव डाफी स्थित काशी पैलेस एंड बैंक्वेट में नववर्ष 2026 के अवसर पर भव्य श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन पाश्चात्य संस्कृति से हटकर सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शिव रूद्राक्ष अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी वर्ग और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शिव रूद्राक्ष अनुसंधान केंद्र के निर्देशक डॉ. अनूप कुमार जायसवाल ने बताया कि नववर्ष को लोग अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं, लेकिन संस्था का उद्देश्य है कि समाज को आध्यात्मिकता और सनातन संस्कृति से जोड़ा जाए। इसी उद्देश्य से श्री खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका लता मनमानी रहीं। उन्होंने कहा कि वे अहमदाबाद से आकर शिव रूद्राक्ष अनुसंधान से जुड़ी हैं और अनूप जायसवाल के मार्गदर्शन में लोगों को हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने काशीवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापार मंडल रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और लोगों को आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करते हैं।

भजन संध्या में श्री खाटू श्याम के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए नववर्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. अनूप कुमार जायसवाल (निदेशक, शिव रूद्राक्ष अनुसंधान केंद्र), रणजीत केसरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय औद्योगिक, व्यापार एसोसिएशन), महेश जायसवाल, लता मनमानी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Leave a Comment

और पढ़ें