Search
Close this search box.

मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

मिर्जापुर। गणेशगंज स्थित होटल सिद्धार्थ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई के विस्तार संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार मूंदड़ा ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ महामंत्री दुर्गा प्रसाद चौधरी एडवोकेट ने किया।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने नगर युवा अध्यक्ष जयप्रकाश सेठ को नगर महामंत्री के दायित्व से नवाजा। इसके साथ ही नगर सचिव पद पर हिमांशु सेठ और नगर उपाध्यक्ष पद पर अरबाज खान एडवोकेट को जिम्मेदारी दी गई। नगर युवा अध्यक्ष पद पर अमन दुबे, नगर युवा महामंत्री पद पर शिवांशु द्विवेदी और नगर कोषाध्यक्ष पद पर हर्ष रावत की नियुक्ति की घोषणा की गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य तथा संगठन की मजबूती के लिए शुभकामनाएं दी गईं। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

बैठक के समापन पर जनपद के प्रतिष्ठित उद्यमी/व्यापारी ज्ञानचंद अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर उपस्थित व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार मूंदड़ा, जिला वरिष्ठ महामंत्री दुर्गा प्रसाद चौधरी एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष सोनी, मंडल प्रभारी अमित श्रीनेत, जयप्रकाश सेठ, अमन दुबे, अरबाज खान, हिमांशु सेठ, हरिहर सिंह, गोपाल अग्रहरि, शिवांशु द्विवेदी, शांतनु मिश्रा, सत्यम चौबे, प्रियांशु जायसवाल, रजेत दुबे सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें