Search
Close this search box.

सोनभद्र: ओबरा ने टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी मुकाबले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को 4 विकेट से हराया

सोनभद्र: टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में आयोजित रोमांचक मुकाबले में ओबरा की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को 4 विकेट से पराजित कर जीत अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए। मोहित ने 7 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 88 रन की बेहतरीन पारी खेली। राकेश और अजय ने 33-33 रन बनाए, जबकि अनुराग ने 30 रन का योगदान दिया।

ओबरा की गेंदबाजी में राघव ने 2 विकेट लिए, वहीं अभिषेक ने 1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओबरा ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन बनाकर मैच जीत लिया। अरमान ने 13 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। ओम ने 63 और राहुल ने 14 रन का योगदान दिया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से रितेश और सुमित ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सूरज ने 1 विकेट लिया। मैच में दर्शकों की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही और खेल भावना की झलक देखने को मिली।

Leave a Comment

और पढ़ें