उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महिला IAS अधिकारी के किराए के मकान में देह व्यापार चलाने का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर सर्गना समेत 9 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेश द्विवेदी ने तीन महीने पहले परिवार के नाम पर मकान किराए पर लिया था। मकान में लगातार युवतियों के आने-जाने से आसपास के लोग शक में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









