Search
Close this search box.

गाजीपुर–बलिया राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (गाजीपुर–बलिया) पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कठवा मोड़ पुल के पश्चिम चौराही मोड़ के पास शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान प्रदीप राम (22 वर्ष) पुत्र भोला राम, निवासी बड़ौदा गांव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप गाजीपुर से कठवा मोड़ की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रक की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नोनहरा पुलिस मौके पर पहुंची, चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, यातायात नियमों के सख्त पालन और सड़क सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

ब्यूरो चीफ गाजीपुर: संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें