दी सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव 2026 में महामंत्री पद के प्रत्याशी एडवोकेट आशीष सिंह की जीत के बाद अधिवक्ताओं के सर्वांगीण विकास को लेकर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर एडवोकेट आशीष सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं का विकास और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि नए अधिवक्ताओं के लिए बैठने हेतु उचित चेंबर व्यवस्था, लाइब्रेरी, बिजली, पानी, वाई-फाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही अधिवक्ताओं के लिए फ्री मेडिकल इंश्योरेंस, पेंशन योजना और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
एडवोकेट आशीष सिंह ने बताया कि कचहरी परिसर में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिससे अधिवक्ताओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके। उन्होंने नए और वरिष्ठ दोनों प्रकार के अधिवक्ताओं के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने की बात कही।
इसके साथ ही उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (Advocate Protection Act) को जल्द से जल्द लागू कराने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि अधिवक्ताओं को कानूनी सुरक्षा मिल सके। महिला अधिवक्ताओं के विकास और उनके हितों की रक्षा को भी उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता









