बिहार के गोपालगंज में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला है। दुनिया का सबसे विशाल शिवलिंग लगभग 2500 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर तमिलनाडु के महाबलीपुरम से गोपालगंज पहुंच चुका है। यह शिवलिंग 210 टन वजनी और 33 फीट ऊंचा है, जिसे एक ही विशाल ग्रेनाइट पत्थर से तराशा गया है।
इस दिव्य शिवलिंग को गोपालगंज में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाना है। करीब 45 दिनों तक चली इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान शिवलिंग जहां-जहां से गुजरा, वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह फूलों से स्वागत, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किए गए।
जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा मंदिर परिसर में की जाएगी। इस अवसर पर संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।









