Search
Close this search box.

लोहता में बीएसएफ से सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगी, ओटीपी पूछकर उड़ाए 1.90 लाख रुपये

लोहता। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी रमेश कुमार उपाध्याय, जो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने उनसे ओटीपी प्राप्त कर उनके बैंक खाते से एक लाख नबे हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़ित रमेश कुमार उपाध्याय करीब पांच वर्ष पूर्व बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए थे। नियम के अनुसार हर वर्ष उनके खाते में जीवित प्रमाण पत्र जमा किया जाता है। बीते माह उनका वेतन खाते में नहीं आया था, जिसके बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेज बैंक में जमा किए थे।

इसी दौरान साइबर ठगों ने उनके मोबाइल पर एक संदेश भेजा और खाते से संबंधित जानकारी के नाम पर उनसे ओटीपी पूछी। रमेश कुमार उपाध्याय ने अनजाने में ओटीपी साझा कर दी। इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से एक लाख नबे हजार रुपये निकलने का संदेश बैंक की ओर से मोबाइल पर प्राप्त हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने एसबीआई कचहरी शाखा पहुंचकर खाते की जानकारी ली, जहां ठगी की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने लोहता थाने में सूचना दी और साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर ओटीपी, बैंक विवरण अथवा निजी जानकारी साझा न करें।

Leave a Comment

और पढ़ें