Search
Close this search box.

दालमंडी में फिर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण, पांच मंजिला इमारत पर चला पीडब्ल्यूडी का हथौड़ा

वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। चौड़ीकरण योजना के तहत आज पीडब्ल्यूडी की टीम ने एक पांच मंजिला बड़ी इमारत पर हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया। लंबे समय से शांत पड़ी दालमंडी आज फिर मशीनों और हथौड़ों की आवाज से गूंज उठी।

पिछले करीब एक महीने से दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बंद थी, लेकिन क्षेत्र में लगातार यह चर्चा बनी हुई थी कि कार्रवाई दोबारा कब शुरू होगी। आज इस चर्चा पर विराम लग गया और प्रशासन ने चौड़ीकरण की कार्रवाई को फिर से आगे बढ़ा दिया।

सूत्रों के अनुसार एक साथ तीन मकानों पर कार्रवाई की योजना है, जिनमें से एक मकान पर ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आगे भी अन्य भवनों पर हथौड़ा चल सकता है।

ध्वस्तीकरण के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कार्रवाई से पहले पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई चौड़ीकरण योजना के तहत नियमानुसार की जा रही है, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें