Search
Close this search box.

भदोही: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर अपराध नियंत्रण एवं लंबित मुकदमों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक

भदोही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय भदोही में जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं लंबित अभियोगों के त्वरित निस्तारण को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल की उपस्थिति में साइबर क्राइम थाना के प्रभारी एवं विवेचकों के साथ लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों को निर्देशित किया कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और लंबित अभियोगों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना एवं आम नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध ठोस साक्ष्य एकत्र करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें