Search
Close this search box.

सोनभद्र: एसबीए चुनाव में सभी पर्चे वैध, किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया, 13 जनवरी को मतदान, चार प्रमुख पदों पर होगा मुकाबला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र। बार एसोसिएशन (एसबीए) के निर्वाचन सत्र 2026-27 के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान सभी पर्चे वैध पाए गए तथा किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए 18 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष—इन चार पदों पर सीधा मुकाबला होगा, जिनके लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 13 जनवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि 14 जनवरी को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिन अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनमें विजय प्रकाश पांडेय, रणाछोर प्रसाद पांडेय, कुशकान्त, रविंद्र नाथ पाठक, विनोद कुमार शुक्ला, विमल प्रकाश शुक्ला, अनिरुद्ध सोनी, आनंद ओझा, प्रदीप कुमार सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आशीष कुमार पाठक, बृजकिशोर सिंह, अनूप कुमार पांडेय, अवधेश कुमार मिश्र, अंकित सिंह गौतम, अनिल कुमार पांडेय, संदीप कुमार पांडेय एवं संजय पांडेय एडवोकेट शामिल हैं।

अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, उमेश कुमार मिश्रा, हेमनाथ द्विवेदी, रमेश प्रसाद चौबे, लालता प्रसाद पांडेय एवं शेषनारायण दीक्षित मैदान में हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार द्विवेदी एवं गोविंद प्रसाद मिश्र के बीच मुकाबला होगा।
महामंत्री पद के लिए अरुण कुमार सिंघल, प्रभात कुमार मिश्रा, योगेश कुमार द्विवेदी एवं सुरेश कुमार पाठक प्रत्याशी हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार सिंह पटेल, वंशीधर पांडेय एवं सुधी नारायण देव पांडेय चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें