Search
Close this search box.

वाराणसी: शिवपुर में बंदरों का आतंक, 6 वर्षीय बच्चा घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। शिवपुर क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। न्यू अशोक विहार कॉलोनी के निवासी डॉक्टर जीएस मौर्या के 6 वर्षीय नाती अथर्व मौर्या के साथ आज एक बंदर ने हमला कर दिया।

बताया गया है कि अथर्व मौर्या घर से बाहर पतंग खेलने के लिए निकले थे। जैसे ही उन्होंने घर का गेट बंद किया, पीछे से एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बच्चे ने हिम्मत दिखाई और बंदर से लड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह घायल हो गया।

स्थानीय लोग बताते हैं कि शिवपुर और आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में बंदरों के हमले तेज हो गए हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें