Search
Close this search box.

संडीला क्षेत्र में समाजवादी विचारधारा का प्रचार, शोक व धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए रानी भरावन व कुंवर आनंद सिंह

संडीला: पूर्व विधायक सण्डीला स्व० कुंवर महावीर सिंह (राजा भरावन) जी की धर्मपत्नी एवं प्रख्यात समाजसेविका रीता भार्गव सिंह (रानी भरावन) जी तथा उनके पुत्र कुंवर आनंद सिंह अन्नू भैया ने क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम सभा घेरवा के मजरा फतेपुर में नीरज यादव जी के आवास पर आयोजित PDA पंचायत से हुई, जहां रानी भरावन जी एवं कुंवर आनंद सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया।

इसके उपरांत दोनों भटपुर ग्राम सभा के मजरा कसहीहा पहुंचे, जहां श्री कन्हैया लाल तिवारी जी की माता जी की तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात ग्राम नरोइया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा का श्रवण किया।

इसी क्रम में ग्राम टिठाई में श्री रामासरे शुक्ला जी के पुत्र के निधन पर, ग्राम मुड़िया खेड़ा में श्री मोल्हे जी के पुत्र की दुर्घटना में हुई मृत्यु पर तथा ग्राम वृंदावन के मजरा लखई खेड़ा में श्री रामचंद्र यादव जी की धर्मपत्नी की आकस्मिक मृत्यु पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

रिपोर्ट- ओमजीत यादव

Leave a Comment

और पढ़ें