वाराणसी: लोहता क्षेत्र अंतर्गत धमरिया पानी टंकी के पास स्थित जोया हेल्थ केयर सेंटर में नए साल के अवसर पर मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के संचालक डॉ. काशिफ सलाम एवं डॉ. नामिराह सलाम ने कहा कि जोया हेल्थ केयर सेंटर का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद मरीजों को कम से कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्त्री रोग, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी, आर्थोपेडिक्स (दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन), बाल रोग, प्रसूति रोग, नेफ्रोलॉजी सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
मिलन समारोह में पूर्व प्रधानाध्यापक श्रीमती आशिया खातून, पार्षद लोहता शमीम नोमानी, पूर्व प्रधान इम्तियाज फारुकी, राजकुमार यादव, भारत यादव, ग्राम प्रधान महमूदपुर इम्तियाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव तथा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव भी शामिल हुए।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता









