Search
Close this search box.

वाराणसी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: राजातालाब थाना क्षेत्र के कृष्णदत्तपुर कोइलीपुल गांव में 18 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिनेश सिंह के पुत्र आर्यन सिंह के रूप में हुई है। आर्यन राजकीय इंटर कॉलेज जख्खिनी में कक्षा 12 का छात्र था।

घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई जब सुबह काफी देर तक आर्यन ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। संदेह होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। आर्यन कमरे में खूंटी के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। उसके चेहरे पर पॉलिथीन और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था।

आर्यन दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन इस घटना से सदमे में हैं और किसी भी वजह को लेकर असमंजस में हैं। सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की मौत से पिता दिनेश सिंह और माता नीलू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार आर्यन पढ़ाई में होशियार था और शतरंज खेलने का शौकीन था। वह मोबाइल से पढ़ाई करता था और गेम भी खेलता था।

ग्रामीणों में आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी ऑनलाइन गेम के कारण उसे ऐसा कदम उठाने के लिए उकसाया तो नहीं गया। मृतक का मोबाइल उसके कमरे से बरामद हुआ है, जो स्क्रीन लॉक है। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें