Search
Close this search box.

वाराणसी: रजवारी–कादीपुर स्टेशन पर सब-वे निर्माण, ट्रेनें रहेंगी नियंत्रित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाराणसी मंडल के रजवारी–कादीपुर स्टेशनों के मध्य संख्या-09 पर सीमित ऊँचाई वाले सब-वे निर्माण हेतु गर्डर लंचिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान ब्लॉक लिए जाने के कारण कुछ गाड़ियों का संचालन नियंत्रित रहेगा।

नियंत्रण का विवरण:

  • 55131 बलिया–प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी: 10 एवं 16 जनवरी, 2026 को मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • 65109 आज़मगढ़–वाराणसी सिटी मेमू गाड़ी: 10 एवं 16 जनवरी, 2026 को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

रेल यात्रियों से अपील की जाती है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय समय में हो सकने वाले विलंब को ध्यान में रखें।

Leave a Comment

और पढ़ें