Search
Close this search box.

गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म: डॉ. धर्मवीर तिवारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जनकल्याण सेवा समिति ने कबरी गांव में जरूरतमंद लोगों के बीच 151 कंबल बांटा

सोनभद्र। जनकल्याण सेवा समिति ने शनिवार को कबरी गांव में जरूरतमंद लोगों के बीच 151 कंबल बांटे। कंबल पाकर विधवा, विकलांग, गरीब और असहाय लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

इस मौके पर समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों की मदद करने से बहुत सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि वे हमेशा लोगों की सेवा करते रहेंगे।

कंबल वितरण कार्यक्रम में ओम प्रकाश चतुर्वेदी, अनुराग त्रिपाठी, संदीप चौहान, पूजा सिंह, अमिताभ चौहान, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पूजा पांडेय, कृष्ण देव पांडेय, राजू विश्वकर्मा, चंद्रभान देव, आरती और सरोज भारती सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें