Search
Close this search box.

खेल मंत्री गिरीश चंद्र से विधायक खेल महाकुंभ में रक्तदान के लिए सम्मानित हुए हिंडालको के दिलीप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिलीप दुबे को हाल ही में भारत मंडपम दिल्ली में मिला था राष्ट्रीय कर्मयोग अवार्ड कर रहे है जिले का नाम रोशन

सोनभद्र। ‘फिट युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत जनपद में आयोजित भव्य विधायक खेल महाकुंभ का समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने समाज सेवा और विशेष रूप से रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिलीप को विशेष सम्मान से नवाजा। आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा इस खेल महाकुंभ का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि: प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

दिलीप दुबे द्वारा पिछले लंबे समय से रक्त की कमी को दूर करने और लोगों को रक्तदान ,नेत्रदान,अंगदान के प्रति जागरूक करने के सराहनीय प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

सम्मान प्रदान करते हुए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि “विकसित भारत” का सपना तभी साकार होगा जब देश का युवा फिट रहने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहेगा।

उन्होंने दिलीप दुबे के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और ऐसे युवा समाज के असली हीरो हैं।कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी बी एन सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद व वरिष्ठ नागरिक व हज़ारों की संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारना है, बल्कि समाज के प्रति समर्पित युवाओं को एक मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करना भी है। रेणुकूट के रक्तदाता व इंटरनेशनल ताईक्वांडो प्लेयर रवि सिंह यादव व स्नेहा सिंह राजपूत को भी खेल मंत्री ने किया सम्मानित ये दोनो युवा खिलाड़ी जनपद का नाम प्रदेश, देश व विदेशों में भी ऊंचा कर रहे है।

ब्लड वारियर्स दिलीप दुबे ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं का है जो एक पुकार पर दूसरों का जीवन बचाने के लिए आगे आते हैं। मेरा प्रयास जारी रहेगा कि कोई भी व्यक्ति रक्त के अभाव में दम न तोड़े।”

Leave a Comment

और पढ़ें