Search
Close this search box.

सामाजिक न्याय के हित में यूजीसी के फैसले का स्वागत, संत रविदास के सिद्धांतों पर चलती है बीएसपी: महफूज आलम

गाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के जिला महासचिव महफूज आलम ने कहा कि पार्टी संत गुरु रविदास जी के बताए मार्ग और सिद्धांतों को अपना कर्म और धर्म मानकर सामाजिक न्याय के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने सामाजिक न्याय के हित में यूजीसी के फैसले का समर्थन करते हुए उसका स्वागत किया।

महफूज आलम ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित संत गुरु रविदास जी की शोभायात्रा एवं पूजन कार्यक्रम में किसी एक दल विशेष के लोगों का अधिक जमावड़ा होने के कारण बीएसपी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर वहां से प्रस्थान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएसपी संत रविदास के विचारों पर चलते हुए समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास किसी एक जाति या वर्ग के नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपने कर्म को ही अपना धर्म बनाकर पूरे मानव समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। बहुजन समाज पार्टी उन्हीं मूल्यों को आत्मसात कर समाज के वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें