Search
Close this search box.

साइबर सेल बलिया ने धोखाधड़ी में फंसे ₹62.74 लाख वापस कराए, साइबर सुरक्षा और सतर्कता जरूरी

बलिया। यह महत्वपूर्ण सूचना है कि जनपदीय साइबर सेल एवं थाना रेवती, जनपद बलिया ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता आशुतोष शंकर सिंह के खाते से फर्जी तरीके से स्थानांतरित रू68,00,000 /- में से रू62,74,524 /- वापस करवा दी है।

शिकायतकर्ता ने 14.12.2025 को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल बलिया कृपा शंकर, और क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी के निर्देशानुसार थाना रेवती बलिया पुलिस ने त्वरित कानूनी कार्रवाई की।

साइबर पुलिस की सक्रियता और न्यायालय के आदेश के पालन से आज 28.02.2026 को शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस कराई गई। शिकायतकर्ता ने टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ:

1 साइबर फ्राड होते ही 1930 पर काल एप शिकायत दर्ज करें

2 अज्ञात व्यक्ति दरा कोई ऐप डाउनलोड ना करें

3 वर्क फ्रॉम होम या शेयर ट्रेनिंग से पहले पुरी जानकारी ले

4 पैसों की मांग पर खाता बैलेंस चेक करें।

5 अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें।

जनपदीय साइबर पुलिस टीम बलिया और थाना रेवती बलिया की तत्परता और समन्वय से यह सफलता संभव हुई।

संजय सिंह रिपोर्टर बलिया उत्तर-प्रदेश

Leave a Comment

और पढ़ें