Search
Close this search box.

थाना दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं

गाजीपुर । जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “थाना दिवस” के अवसर पर थाना जंगीपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने क्षेत्रवासियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, आपसी रंजिश, राजस्व संबंधी मामलों और अन्य स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का टीम बनाकर मौके पर जांच करते हुए शत-प्रतिशत निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्र को लंबित न रखा जाए तथा समयबद्ध समाधान किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर प्राप्त शिकायती पत्रों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर से कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें तत्काल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि समाधान में देरी न हो।त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों ने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी, पुलिस चौकी प्रभारी एसपी पाण्डेय, उप निरीक्षक जमालुद्दीन तथा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें